22 Feb 2023, Wednesday
दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी को उसका नया मेयर मिल गया है।आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता है।शैली ओबरॉय को 150 वोट मिले।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता को मात दी।
दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है। 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं। इसके बाद 2012 में शीला दीक्षित सरकार में दिल्ली नगर निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था। 2022 में इन हिस्सों को मिलाकर फिर से एक कर दिया गया। इसके बाद यह पहला चुनाव था।मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय की जीत के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, दिल्ली की जनता जीत गई।
दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला था। 250 सीट के सदन में मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए थे। मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 10 सांसद और 14 विधायकों ने वोट डाले। 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।
More Stories
शहीद की पत्नी की पुकार; नफ़रत नहीं, इंसाफ चाहिए ……. पहलगाम हमले में शहीद नरवाल की पत्नी का पहला बड़ा बयान
अरब सागर में गरजे जंगी जहाज़ ,भारतीय नौसेना दुश्मन के होश उड़ाने को तैयार
कला, तकनीक और युवा शक्ति का संगम….. ”WAVES 2025” में गूंजी भारत की आवाज़, पीएम मोदी ने खोला वैश्विक क्रिएटिविटी का द्वार