24 Feb. Delhi: देश के कई राज्यों में कोविड का नया स्ट्रेन पाए जाने के कारण इन राज्यों से दिल्ली जाने वालों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट कर आना जरूरी होगा।
देश में एक तरफ कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर यूके से आने वाले लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने की खबर थी। अब यह नया स्ट्रेन महाराष्ट्र , केरल तेलंगाना में पाया गया है ,इसिके साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश ,पंजाब, में भी यह केस पाए गए हैं ।ऐसे में यहां पर कोवीड के केस बढ़ने के लिए भी से इस नए स्ट्रेन को जिम्मेदार माना जा रहा है। इन सभी राज्यों से दिल्ली आने वाले लोगों को RT PCR रीपोर्ट दिखाना जरूरी होगा। यह रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। यह नया नियम 26 फरवरी यानी शुक्रवार आधी रात से लागू होगा। और 15 मार्च दोपहर 12:00 बजे तक लागू रहेगा।
पिछ्ले 24 घंटे में कोरोना 13742 मामले सामने आए है। और कुल संख्या 1,10, 30,176 हो गई है विशेषज्ञों के अनुसार यह बढ़ोतरी वायरस के निर्देशन और नए स्ट्रेन के कारण है इनमें 84% मामले महाराष्ट्र केरल तमिलनाडु पंजाब कर्नाटक और गुजरात के हैं 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत के बाद अब 1,2,165, 598 से ज्यादा वैक्सीनेशन किए जा चुके हैं।
More Stories
अगर आपको भी इन चीजों के लिए आए कॉल तो हो जाएं सावधान नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
संविधान पर संकट, बदलाव की दस्तक’ ; कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में राहुल गांधी की हुंकार
उम्र की दीवार या राजनीति का स्तंभ? मोदी की रिटायरमेंट की चर्चा में कितना दम…. जानिए पूरी हकीकत