CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   9:35:07

रशिया में कोरोना विदाई

15 Mar. Russia: रशिया में रविवार को 102 साल पुराना मास्लेनित्सा उत्सव मनाया गया। यह उत्सव भारत के होलिका दहन की तरह मनाया जाता है।इस दौरान लोगों ने 78 फुट ऊंचा लकड़ी का घर बनाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी। दर्शकों ने 24 मीटर (78 फीट) कला स्थापना के समारोह में भाग लिया, जो बेल के पत्तों और घास से बनाया गया था।

यह त्यौहार बसंत का आगमन,परिवारिक प्रेम और बुराई को नष्ट करने के रूप में मनाया गया। और होली में अपनी पुरानी चीजों को भी अग्नि में दहन कर देते हैं, ये उत्सव जीवन की शुरुआत और पाप को नाश करने का प्रतीक है।

इस बार यह त्यौहार को मनाने का थीम था ‘फेरवेल ऑफ करोना’। लकड़ी के घर को मार्क्स से सजाया गया था और एक वैक्सिन टावर भी बनाया गया था। यह त्यौहार बुरी शक्ति को खत्म करने और जीवन में आगे बढ़ने और प्रोत्साहित करने के लिए मनाया गया। विशाल ‘लकडी का महल’ जलाकर COVID-19 महामारी खत्म करने की उम्मीद के साथ यह त्यौहार मनाया गया।