CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   9:51:40
hardik-patel-1

हार्दिक पटेल के होमटाउन में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़

2 Mar. Vadodara: गुजरात की 81 नगरपालिका के सामान्य चुनाव तथा 23 नगरपालिका के उप चुनाव रविवार को प्रस्तावित थे। आज जिला पंचायत, तालुका पंचायत और नगरपालिका के हुए चुनावों के आज मतगणना है। जहाँ एक और आम आदमी पार्टी उभर कर आ रही है वहीँ एक ओर चुनावों में कांग्रेस की अब पकड़ भी छूटते नज़र आ रही है।

अभी के मतगणना के हिसाब से भाजपा को 67, कांग्रेस को 7 और अन्य को 1 बैठक पर बढ़त बनायीं हुई है। गुजरात करेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल के होमटाउन की बात करें तो वीरम गाँव में कांग्रेस का सफाया हो गया है और भाजप 10 बैठकों से आगे चल रही है। जब की अन्य ने 6 बैठकों पर बढ़त बनायीं हुई है।

पेटलाद के विधायक निरंजन पटेल पेटलाद नगरपालिका के चुनाव हार गए हैं। 2015 की तुलना में अब परिवर्तन की लहर चली है। 2720 बैठकों पर 92 बैठके बेजोड़ रहीं। जबकि आज सुबह से शुरू हुई मतगणना के हिसाब से भाजप 67, कांग्रेस 7 और अन्य एक बैठक पर आगे है। भाजप ने बिना जंग लड़े ही दो नागपालिकाओं पर जीत हासिल कर चुकी है। जिसमें से कड़ी में 36 बैठकों में से 26 बैठैक बेजोड़ रहीं और ऊना नगरपालिका के 36 में से 26 बैठकों पर काबिज रही है।

रविवार को राज्य में हुए नगर निगम चुनावों में औसतन 59 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। गुजरात राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान शहरी क्षेत्रों की तुलना में लगभग डेढ़ गुना अधिक था। सबसे ज्यादा मतदान बरेजा में 76.52 प्रतिशत जबकि सबसे कम 40.14 प्रतिशत गांधीधाम नगरपालिका में हुआ।