CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Thursday, September 19   9:29:54

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बदले विधानसभा चुनाव के चार प्रत्याशी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। सुमावली से कुलदीप सिकरवार की जगह मौजूदा विधायक अजब सिंह कुशवाह, पिपरिया से गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर से राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह विधायक मुरली मोरवाल और जावरा से हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया है। इन सीटों पर विरोध, प्रदर्शन और बगावत को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया।

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 3 सीटों पर उम्मीदवार बदले थे। अब तक कांग्रेस 7 सीटों पर प्रत्याशी बदल चुकी है। हालांकि, राज्य में कांग्रेस की कुल 47 सीटों पर विरोध चल रहा है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होगा। नॉमिनेशन 21 अक्टूबर से शुरू हो चुका है, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा।