CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   7:24:48

गुजरात के नागरिकों की लोकतंत्र के उत्सव में बढ़-चढ़कर शिरकत

01-12-2022, Thursday

गुजरात में मतदान को लेकर आज उत्साह देखने मिला, कच्छ में एक बुजुर्ग ने व्हील चेयर पर मतदान किया तो एक नवविवाहित दुल्हन ने शादी के बाद फौरन अपना वोट डाला।

गुजरात के 19 जिलों में 89 बैठकों पर आज वोटिंग हो रही है। मतदान को लेकर सभी लोगों में उत्साह का माहौल देखने मिला। गुजरात के कच्छ के भूज में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने व्हीलचेयर पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र के उत्सव में सहभागिता दिखाई साथ ही उन्होंने सभी लोगों को भी मतदान करने की प्रेरणा दी।

कच्छ में एक दुल्हन ने भी लोकतंत्र के उत्सव की महत्ता को समझते हुए अपने खास दिवस पर भी शादी के बाद तुरंत वोट डालकर लोकतंत्र बनाने में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई।शादी के फेरों के बाद फॉरन दुल्हन के जोडे में सजी हुई दुल्हन वोट करने पहुंची जो लोगों में भी आकर्षण का केंद्र बनी।