CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   1:47:09

भारत-आसियान देशों के युद्धाभ्‍यास वाले इलाके में पहुंचा चीनी जहाज

10-05-2023, Wednesday

भारतीय वॉरशिप से 80 किमी दूर रहा चीनी जहाज

नौसेना ने बंद किया ट्रैकिंग सिस्टम

भारत ने आसियान देशों के साथ मिलकर साउथ चाइना सी में मिलिट्री ड्रिल की थी। इस दौरान चीन का सर्विलांस वेसल यानी निगरानी रखने वाला जहाज शियांग यैंग होंग 10 उनके आसपास के इलाके में आया। सर्विलांस वैसल के अलावा चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के 8 और जहाज उसके साथ मौजूद थे। रॉयटर्स के मुताबिक इसकी जानकारी दो भारतीय अधिकारियों ने दी है।वियतनाम के एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसा कर चीन मिलिट्री ड्रिल को डिस्टर्ब करना चाहता था। मिलिट्री ड्रिल के दौरान चीन वियतनाम के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में आ गया था। वो भारत और दूसरे देशों के जंगी जहाजों से केवल 80 किलोमीटर दूर था। हालांकि, जहाज ने कुछ नहीं किया।