आज से नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है। 19 तारीख को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 20 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही 4 दिन का महापर्व खत्म होगा।
आज के दिन छठ व्रतियों ने सुबह-सुबह नदियों में स्नान किया। नए कपड़े पहनकर सूर्य की पूजा की। इसके बाद नदी के पवित्र जल से सात्विक रूप से बनाए जाने वाले कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण किया।
छठ पर्व मुख्य रूप से भगवान भास्कर की उपासना का पर्व है।छठ पर्व की शुरुआत रवि योग में हो रही है और समापन ध्रुव योग में होगा।

More Stories
महाकुंभ में अनोखी पेशकश: 1100 रुपये में ‘डिजिटल फोटो स्नान’, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिका से मिले 21 मिलियन डॉलर पर विवाद, ट्रंप ने फिर लगाए भारत पर झूठे आरोप
होली छपरीयों का फेवरेट त्योहार: फराह खान का विवादित बयान, माफी की उठी मांग