CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   7:22:38

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट में BSF हेड कांस्टेबल शहीद

छत्तीसगढ़ के कांकेर में गुरुवार को नक्सलियों के किए IED (Improvised Explosive Device)ब्लास्ट में BSF का एक जवान शहीद हो गया। दो दिन में जवानों पर इस तरह से ये दूसरा हमला है, जिसमें जवान की शहादत हुई है। एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि की है। मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, महला से BSF और जिला पुलिस बल की टीम संयुक्त रूप से गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सदाकटोला गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर BSF के हेड कॉन्स्टेबल अखिलेश राय (45) घायल हो गए। इसके बाद उन्हें कैंप लाया गया।