30-10-2022
भाजपा चाहेगी तो लोकसभा चुनाव लड़ूंगी : कंगना रनौत
हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट कंगना की पहली पसंद
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट लोकसभा की सांसद बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा- भाजपा अगर चाहेगी तो चुनाव लड़ेंगी। कंगना ने चुनाव लड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट को पहली पसंद बताया। कंगना ने ये बातें एक मीडिया ग्रुप के इवेंट में कहीं।इवेंट में जनता की ओर से उनसे ये पूछा गया कि क्या वो सक्रिय राजनीति में आना चाहती हैं या मौका मिले तो आना चाहेंगी? इसके जवाब में कंगना बोलीं- राजनीति को लेकर वो किसी तरह से क्लोज एंड पर नहीं हैं। इस मामले में वो खुद को मौका दे सकती हैं। अगर हिमाचल के लोग और भाजपा चाहे तो जनसेवा के लिए वो हिमाचल की मंडी सीट से अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
More Stories
कर्ण पिशाचिनी साधना: चमत्कारी तंत्र-मंत्र का अनोखा रहस्य
बांदा से पेरिस तक किसान के बेटे ने दुनिया को दिखाई राह!
सोना छू रहा आसमान, चांदी भी दौड़ में शामिल ; कीमतों की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड