अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान भले ही बंदूक के बल पर लोगों को चुप कराने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन वहां विरोध के स्वर लगातार बुलंद हो रहे हैं। तालिबान ने कक्षाओं में लड़कियों की उपस्थिति को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं किया है। इससे गुस्साए बड़ी संख्या में अफगानी छात्रों ने छात्राओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए स्कूल जाना बंद कर दिया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी संख्या में अफगानी लड़के घर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वे तब तक स्कूल नहीं जाएंगे, जब तक लड़कियों को आने की इजाजत नहीं दी जाती।
More Stories
पाकिस्तान में मंदिरों के लिए 30 करोड़ रुपए खर्च, जानें सरकार का मास्टर प्लान
“छावा” ने तोड़ा रिकॉर्ड: विक्की कौशल की फिल्म ने पार किया ₹400 करोड़ का आंकड़ा, ब्रह्मास्त्र को भी पछाड़ा
54 साल में पहली बार बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच बढ़ी नजदीकियां, जानें भारत पर क्या असर होगा?