25-04-2023, Tuesday
हमने मुस्लिम आरक्षण खत्म किया: अमित शाह
4% मुस्लिम रिजर्वेशन कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति : गृहमंत्री
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच गृहमंत्री अमित शाह तीन दिन के बेंगलुरु दौरे पर है। वे सबसे पहले मैसूरु गए और श्री चामुंडेश्वरी देवी मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे चामराजनगर जिले के गुंडलुपे पहुंचे। उन्होंने यहां पहला रोड शो किया।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- कांग्रेस आज भी तुष्टीकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस सरकार ने जो 4% मुस्लिम रिजर्वेशन किया था, भाजपा ने उसे खत्म कर दिया। भाजपा ने लिंगायत OBC, SC और ST को बचाने का काम किया है। कांग्रेस अध्यक्ष कहते है कि हम अगर सत्ता में आएंगे तो मुस्लिम आरक्षण फिर से लाएंगे। कांग्रेस तुष्टीकरण से बाज नहीं आ रही।
More Stories
धुएं से शुरू हुआ, सादगी में खत्म हुआ एक युग ;पोप फ्रांसिस का निधन , जानिए पोप की अंतिम विदाई की पूरी प्रक्रिया
नहीं रहे पोप फ्रांसिस, 88 साल में ली आखिरी सांसें
इस देश को ‘भारत’ नाम किसने दिया? नामकरण की ऐतिहासिक यात्रा