CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   7:20:54

टैरो कार्ड की रहस्यमई दुनिया के बारे में सब कुछ…

20-04-2023, Thursday

शब्दों और अंकों की दैवीय शक्ति से सम्पन्न टैरो आज भविष्य दर्शन का लोकप्रिय माध्यम है।

टैरो, कागज के चंद रंगीन कार्डों की रहस्यमय दुनिया, जिसके जरिए आपका भविष्य जाना जा सकता है। इस शब्द की उत्पत्ति भी रहस्यमय है। टैरो सिर्फ शब्द नहीं, भविष्य और जीवन है।

टैरो कार्ड रीडिंग में कुल 78 टैरो कार्ड का प्रयोग किया जाता है। यह सभी अपने – अपने भागों में होते है। इसमें मेजर अर्काना में 22 और माइनर अर्काना में 56 कार्ड होतें है ।
अर्काना लैटिन भाषा के शब्द आर्कान्स से उत्पन्न हुआ, जिसका अर्थ है- रहस्यमय।

यह कार्ड व्यक्तिगत रूप से जीवन की समस्याओं को दूर करने में सहायक होतें है।

कैसे जाने टैरो भविष्यफल –
• सबसे पहले आप जो भी प्रश्न पूछना चाहते हैं उसे एक बार अपने मन में अच्छी तरह से दोहरा लें या अधिक स्पष्टता के लिए प्रश्न को किसी कागज पर लिख लें।
• इसके बाद “कार्ड चुने” | एक के बाद एक कर तीन कार्ड इस पैक से चुने।
• पहला कार्ड आपके प्रश्न पूछते समय की मनःस्थिति को दर्शाता है।
• दूसरा कार्ड आपको आपकी इच्छाओं की पूर्ति के लिए जो प्रयत्न करने होंगे, उन्हें बताता है।
• तीसरा और अंतिम कार्ड आपको परिणामस्वरूप आपके प्रश्न का उत्तर देता है।

टैरो कार्ड रीडिंग एक माध्यम है जिसमें टैरो कार्ड की सहायता से कोई भी व्यक्ति अपने भूत भविष्य एवं वर्तमान के विषय में जान सकता है।