CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:44:35

भारतीय मूल के अजय बंगा होंगे वर्ल्ड बैंक के नए अध्यक्ष

04-05-2023, Thursday

अजय बंगा को बाइडेन ने किया नॉमिनेट

बंगा पुणे में जन्मे,अहमदाबाद से किया MBA

भारतीय मूल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे 2 जून को पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल 5 साल के लिए होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें इस पद के लिए नॉमिनेट किया था।

अजय बंगा का जन्म पुणे में 10 नवंबर 1959 को हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उन्होंने जालंधर और शिमला से स्कूलिंग की है। DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है। 2016 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है।

​​​​​​मास्टरकार्ड के CEO रह चुके बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे। 63 साल के भारतीय-अमेरिकी बंगा प्राइवेट इक्विटी फंड जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं।