CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 1   2:43:20

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का हुआ निधन

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन हो गया है। वे 76 साल के थे। पेशे से बढ़ई चाना की 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मिजोरम और उनका गांव बकटावंग तलंगनुम इस परिवार के कारण टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया था। 167 लोगों वाला यह परिवार पहाड़ियों के बीच बने बड़े से मकान में रहता है। इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं। चाना का जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। वह चाना पावल नाम के समुदाय के प्रमुख थे।

मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहने वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना का आज निधन हो गया। 76 वर्षीय जियोना चाना के निधन की जानकारी मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने ट्वीट कर के दी। मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा कि मिजोरम का बख्तवांग गांव जियोना चाना के बड़े परिवार के वजह से पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है।