देश में बीते दिन 2 लाख 54 हजार 288 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा पिछले 35 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 अप्रैल को 2.34 लाख संक्रमितों की पहचान हुई थी। राहत की बात है कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 944 लोग ठीक भी हुए। हालांकि, रोज हो रहीं मौतों का आंकड़ा फिर 4 हजार के पार पहुंच गया। देश में शुक्रवार को 4,142 लोगों ने इस महामारी से जान गंवाई।एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 4 हजार 868 की गिरावट दर्ज की गई। देश में फिलहाल 29 लाख 20 हजार 21 कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
More Stories
अगर आपको भी इन चीजों के लिए आए कॉल तो हो जाएं सावधान नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
संविधान पर संकट, बदलाव की दस्तक’ ; कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में राहुल गांधी की हुंकार
उम्र की दीवार या राजनीति का स्तंभ? मोदी की रिटायरमेंट की चर्चा में कितना दम…. जानिए पूरी हकीकत