21-04-21
महाराष्ट्र में बेकाबू होते कोरोना के मद्देनजर राज्य सरकार अब टोटल लॉकडाउन की तैयारी में है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में लगभग सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने इस पर जोर दिया। मुख्यमंत्री बुधवार रात 8 बजे इसका ऐलान कर सकते हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम ने 3 महीने तक फुल लॉकडाउन रखा और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया, हमारी तैयारी भी कुछ ऐसी ही है। हमने वैक्सीन इंपोर्ट करने का निर्णय भी लिया है। संक्रमण को देखते हुए राज्य में 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
More Stories
वडोदरा में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई रफ्तार ; शिक्षा मंत्री ने की अहम घोषणाएं
विकास की नई डगर ; वडोदरा में प्लास्टिक से बनेगी इको-फ्रेंडली सड़क
पीने के पानी में मिला जहर! सूरत की चमकती जेम इंडस्ट्री पर काला धब्बा ,120 जिंदगियां दांव पर