02 Apr. Vadodara: पाकिस्तान की इमरान सरकार ने भारत से चीनी, कपास और धागा आयात करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। देश की इकोनॉमिक कोऑर्डिनेशन कमेटी (ECC) ने बुधवार को ही इसके लिए मंजूरी दी थी। प्रस्ताव के तहत भारत से 5 लाख टन चीनी मंगाई जानी थी। पाकिस्तान सरकार में मंत्री शिरीन माजरी के मुताबिक PM इमरान खान ने साफ कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर का खास दर्जा बहाल होने तक भारत के साथ रिश्ते सामान्य नहीं होंगे। भारत से चीनी और कपास मंगाने के फैसले पर सरकार को विपक्षी दलों की आलोचना झेलनी पड़ रही थी।
More Stories
कर्ण पिशाचिनी साधना: चमत्कारी तंत्र-मंत्र का अनोखा रहस्य
बांदा से पेरिस तक किसान के बेटे ने दुनिया को दिखाई राह!
सोना छू रहा आसमान, चांदी भी दौड़ में शामिल ; कीमतों की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड