22 Mar. Bihar: आज बिहार दिवस है। लेकिन क्या आप जानते हैं की कैसे बिहार 12 वां राज्य बना और बिहार ने अपनी एक अलग पहचान बनायीं? आईये आपको बताते हैं बिहार के बारे में।
109 साल पहले आज ही के दिन बिहार बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर एक नया राज्य बना। ये देश का 12वां राज्य था। 1912 में बने इस राज्य का नाम बिहार था। इसलिए आज के दिन को बिहार दिवस के रूप में मनाते हैं। आज दुनिया के अधिकांश देशों में शासन का डेमोक्रेटिक सिस्टम है। इसकी शुरुआत भी बिहार से ही मानी जाती है। दुनिया के बहुत से हिस्सों में जब लोग पढ़ना-लिखना भी नहीं जानते थे, उस समय शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र नालंदा विश्वविद्यालय इसी राज्य में था।
लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व में बिहार के शासकों का चयन जनता के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता था। 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा नाम का एक नया राज्य अस्तित्व में आया। जिसे अब ओडिशा कहते हैं। वहीं, 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।
दुनिया में पहली बार फिल्म का प्रदर्शन
22 मार्च 1895 को पेरिस में पहली बार सार्वजनिक रूप से एक फिल्म दिखाई गई। लुई लुमियर ने फैक्ट्री से बाहर निकलते कामगारों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर स्क्रीनिंग पर दिखाया था। इस तकनीक को लुमियर ब्रदर्स ने अपने नाम से पेटेंट भी कराया। ये फिल्म महज 45 सेकंड की थी। इसमें करीब 200 दर्शक आए थे। 1896-97 में इस फिल्म को भारत में प्रदर्शित किया गया।
पहली फिल्म प्रदर्शित करने के बाद ल्यूमियर ब्रदर्स और उनकी टीम दुनियाभर में अपनी फिल्मों का प्रदर्शन कर रही थी। इसके साथ ही ये लोग नई फिल्मों की शूटिंग भी कर रहे थे। आज भले आप 70MM स्क्रीन सुनते हैं, लेकिन ल्यूमियर ब्रदर्स की पहली फिल्म 35MM पर शूट हुई थी।
More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा