1 Mar. Mumbai: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के बताया था कि उनकी तबीयत सही नहीं है और उन्हें सर्जरी करानी पड़ सकती है। लेकिन कल तक ये साफ नहीं था कि महानायक अमिताभ बच्चन कौन सी सर्जरी कराएंगे और कब कराएंगे। लेकिन अब बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखकर बता दिया है कि उन्होंने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी कराई है।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के अनुसार अमिताभ बच्चन को आंख में मोतियाबिंद की शिकायत थी। जिसके चलते उन्होंने एक छोटी सी सर्जरी कराई है। अमिताभ बच्चन की लेजर से सर्जरी की गई है। फिलहाल बिग बी अस्पताल में ही भर्ती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी छुट्टी आज शाम तक हो सकती है।
More Stories
गुजरात में आज रहा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, राजनीतिक दलों ने जमकर किया प्रचार
सोशल मीडिया स्टार और ब्यूटी क्वीन की गोली मारकर हत्या, सदमे में फैंस
भारत का प्रधानमंत्री कैसे चुना जाता है? जानें आसान शब्दों में