CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Friday, September 20   10:14:59

मेयर बनाने में क्या भाजपा फिर खेलेगी कोई Odd गेम!!!!

24 Feb. Vadodara: भाजपा ने वीएमसी चुनाव में 69 सीटें जीत कर वड़ोदरा में अपना परचम तो लहरा दिया है, लेकिन अब पार्टी VMC में मेयर किसे बनाती है उस पर पूरे वडोदरा की निगाहें टिकी हुई है।

वडोदरा महानगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस पार्टी किनारे हो गई है और वडोदरा महानगर पालिका में फिर एक बार भारतीय जनता पार्टी की सत्ता बनने जा रही है,तब नए बोर्ड में मेयर पद किसे मिलेगा उसकी अटकलें कल से ही शुरू हो गई है।

इस रेस में जनरल कैटेगरी के मेयर पद के लिए पंचमहाल जिला के प्रभारी पराक्रमसिंह जाडेजा, शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष केयुर रोकड़िया,सूरत से वाया गांधीनगर टिकट पाने वाले शैलेश पाटील, स्थाई समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर हितेंद्र पटेल,मनोज पटेल, बंदिश शाह,केतन पटेल समेत के कई दावेदार इस रेस में शामिल है,लेकिन भारतीय जनता पार्टी हमेशा महत्वपूर्ण पदों पर कुछ ऐसे निर्णय ले लेती है,जिसका अनुमान भी ना लगाया गया हो।

क्या इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ऐसा ही करेगी.!!अगर ऐसा कुछ हुआ तो भाजपा के सिर्फ 22 साल के नए चेहरे श्रीरंग राजेश आयरे की उम्मीदें भी बढ़ जाती है। श्रीरंग वडोदरा में भाजपा के सबसे कम उम्र के उम्मीदवार है और भाजपा के सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा 20,000 मतों की लीड से वड़ोदरा में विजेता बने है। श्रीरंग आयरे को 27,236 मत मिले है।भारतीय जनता पार्टी इस बार सीधे वडोदरा महानगर पालिका की कार्य प्रणाली में हस्तक्षेप करने वाली है। ऐसे में श्री रंग राजेश आयरे जैसे किसी युवा उम्मीदवार को मेयर को बनाकर सत्ता की बागडोर खुद के हाथ में रखने की संभावना भी बढ़ जाती है।