Vadodara Congress: गुजरात के वडोदरा में बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा 12 सितंबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है जिस पर पत्रकार परिषद में जानकारी दी गई।
गुजरात के वड़ोदरा में बारिश के बाद आई बाढ़ में लोगों को करोड़ों रूपयों का नुकसान हुआ है, जिसका मुआवजा भी सरकार नहीं दे पाई है। लोगों को राशन किट के वितरण में भी भेदभाव किया जा रहा है लेकिन इसी बीच भारतीय जनता पार्टी लोगों को सदस्य बनाने के लिए घर-घर जा रही है, जिसका विरोध करने के लिए वडोदरा में 12 सितंबर को जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल,प्रभारी मुकुल वासनिक, विपक्ष नेता अमित चावड़ा सयाजी नगर गृह आएंगे और वहां से रैली निकाल कर कलेक्टर कार्यालय जाएंगे जिस पर कांग्रेस के वड़ोदरा अध्यक्ष ऋत्विज जोशी ने जानकारी दी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले रावपूरा पुलिस बंदोबस्त के नाम पर कांग्रेस ऑफिस पहुंच गई, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष ऋत्विज जोशी ने उनसे लिखित में ऑर्डर मांगते हुए पुलिस की कार्यवाही का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस के कर्मचारियों को वहां से लौट जाना पड़ा।

More Stories
पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप: इस्लामाबाद और रावलपिंडी समेत कई इलाकों में धरती हिली
झटका या इंसाफ़? अमेरिका की ‘करंट’ सज़ा और राणा की फांसी की उलझन
कौन हैं रुतुजा पाटिल? जो बनने जा रहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बहू