CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Wednesday, September 18   3:43:54
vishwamitri (1)

वडोदरा में विश्वामित्री के किनारे बसे मकानों पर खतरा, किसी भी पल हो सकता है हादसा

गुजरात के वडोदरा के मध्य से गुजरती विश्वामित्री नदी के किनारे पर कुछ लोग जान को खतरे में डालकर अभी भी रह रहे हैं।

वडोदरा में विश्वामित्री नदी के किनारे यवतेश्वर घाट है। यवतेश्वर महादेव मंदिर के पीछे विश्वामित्री नदी से सटे हुए किनारे पर ही कुछ घर है।उनमें से कुछ घर खाली है जबकि कुछ घर में लोग रहते भी है। विश्वामित्री नदी का जलस्तर इस बार 40 फीट के आसपास पहुंच गया था जिससे इन मकानों की मिट्टी धंस गई है। यह मकान नीचे से बिल्कुल खुले हो गए हैं।अगर फिर कभी विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ा तो तेज प्रवाह में यह घर पत्तों के महल के माफिक धराशाई भी हो सकते हैं।

वड़ोदरा में विश्वामित्री नदी के किनारे सालों से कई लोग बसते हैं, उन्हें सरकार से सुरक्षा की आस है और वह कॉरपोरेशन से प्रोटेक्शन की मांग कर रहे हैं।