पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर. जी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में आरोपी संज रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। CBI की टीम ने प्रेसीडेंसी जेल में संजय रॉय का लाई डिटेक्टर टेस्ट किया। पांच से छह घंटे की जांच में संजय ने कई बातें कबूल की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय ने जो पांच कबूलनामे किए हैं, पुलिस द्वारा लिए गए बयान और पूछताछ का विवरण भी सामने आया है।
पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान संजय ने घटना की रात क्या किया, कब और कैसे घटना को अंजाम दिया, इसका सारा खुलासा कर दिया है।
संजय रॉय ने क्या कबूला?
– पॉलीग्राफ टेस्ट में संजय ने सीबीआई को बताया कि घटना वाली रात वह अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था।
– संजय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और उसकी न्यूड तस्वीरें मांगीं।
– संजय अपने दोस्त के साथ रेड लाइट एरिया चेतला गया, लेकिन वहां उन्होंने सेक्स नहीं किया।
– रेड लाइट एरिया में जाते वक्त उसने सड़क पर एक महिला से छेड़छाड़ की।
– संजय रेड लाइट एरिया से अस्पताल गये. सुबह चार बजे वह सेमिनार हॉल के पास था।
बलात्कार और हत्या से इनकार
पॉलीग्राफी टेस्ट में संजय ने दावा किया कि उसके आने से पहले ही ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो चुकी थी। हालांकि, मुंह पर लगी चोट के बारे में वह कोई जवाब नहीं दे सका। घटना के बाद संजय अपने दोस्त पुलिस अधिकारी के घर गया। इस बीच संजय ने भी कई गोलमोल जवाब दिए। आरोपी जांच अधिकारियों को गुमराह कर रहा है।
आपको बता दें कि 9 अगस्त को आर. जीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव तीसरी मंजिल पर सेमिनार हॉल में लहूलुहान और बेहद बुरी हालत में मिला। कोलकाता पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया।

More Stories
दिल्ली में दिल दहला देने वाला अपराध मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार!
वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं का एक नया रूख…..
भारत का छुपा खजाना: वक्फ बोर्ड के पास रेलवे से भी ज्यादा जमीन, लेकिन क्यों नहीं हो रहा सही इस्तेमाल?