CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 21   7:03:57
sawitri devi

लिखना था ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, केंद्रीय मंत्री ने लिख डाला ये, अब हुई ट्रोल

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: एक शिक्षक ने इतना ही कहा था कि “पढ़े लिखे को वोट देना”। तो उस बेचारे शिक्षक की नौकरी चली गई थी। ये बात आज इसलिए याद आयी क्योंकि आज केंद्र की मोदी सरकार के एक राज्य मंत्री की ऐसी करतूत सामने आई। जिसने इन कहावतों को हवा दे दी है।

दरअसल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने भी एक स्कूल में शिरकत की। इस बीच शिक्षा जागरूकता रथ पर उन्हें ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’का स्लोगन लिखना था लेकिन, मंत्रीजी ने लिखा- “बेढी पडाओ बच्चाव”। शपथ-पत्र के मुताबिक वे 12वीं पास हैं।

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री सावित्री ठाकुर को अपनी गलती का एहसास होता है और कोई उन्हें टोकता है, लेकिन वह वाक्य को सही नहीं कर पाती हैं।

सवाल तब उठते हैं जब ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारी या मंत्री छोटी-छोटी गलतियां करते हैं। पहले भी जनप्रतिनिधि ने कई गलतियां की हैं। लेकिन, अभी केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर से गंभीर गलती हो गई। जिसे लेकर राजनीति गरमा गई हैय़ सावित्री ठाकुर मध्य प्रदेश के धार जिले के ब्रह्मकुंडी के एक सरकारी स्कूल में पहुंचीं। जहां विद्यालय प्रवेश उत्सव चल रहा था। इस दौरान उन्होंने स्कूल की घंटी बजाकर ‘स्कूल चले हम’ अभियान की शुरुआत की।

कांग्रेस ने मंत्री पर साधा निशाना

मंत्री सावित्री का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुकुम सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ‘लोकसभा चुनाव जीतने वाली धार-महू लोकसभा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा लिखना पड़ा। लेकिन, वे यह भी नहीं जानते कि उस सूत्र को कैसे लिखा जाता है, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं

चुनावी हलफनामे के मुताबिक धार सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं। वह धार लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं। परिवार का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। पति किसान हैं और पिता सरकारी कर्मचारी हैं। सावित्री ठाकुर संघ से जुड़ी हैं और इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।