CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   9:10:30
heat wave

आग का गोला बना आसमान, उत्तर भारत हीट वेव की चपेट में

आसमान आग का गोला बन गया है। गर्मी का पारा राजस्थान में जहां 47 डिग्री तक पहुंचा, वहीं गुजरात के 10 शहरों में तापमान 44 डिग्री को पार कर गया। असहनीय गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

उत्तर भारत में हीट वेव ने लोगो को परास्त कर दिया है। दिल्ली में तापमान 46 डिग्री रहा, वहीं दिल्ली का ही नजफगढ़ शहर 48 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। दिल्ली में पिछले 10 सालों में गर्मी में तापमान 40 डिग्री तक रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश के अनेक शहरों में हीट वेव के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

गुजरात के 10 शहरों हिम्मतनगर, इडर, सुरेंद्रनगर,अमरेली, भावनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर ,राजकोट, और वडोदरा में औसतन तापमान 44 डिग्री तक दर्ज हुआ है। हिम्मतनगर में 40.02 डिग्री के साथ कल का दिन हॉटेस्ट डे रहा। आगामी 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें मुख्य शहर सुरेंद्रनगर, पोरबंदर, भावनगर ,जूनागढ़, राजकोट, अहमदाबाद, बनासकांठा, वलसाड, गांधीनगर और कच्छ शहर शामिल है। वडोदरा में कल तापमान 44.5 डिग्री रहा।

सूर्य से निकलती अल्ट्रावायलेट किरणों का यू वी इंडेक्स दोपहर के वक्त 11 के खतरनाक स्तर पर है। यह तेज धूप आंख और स्किन के लिए खतरा है।इससे सनबर्न और स्किन की बीमारी की संभावनाएं बढ़ जाती है।

WHO के अनुसार यूवी इंडेक्स 7 के पर जाने पर शरीर को सूर्य के प्रकाश से बचाना जरूरी है। इसके लिए सनस्क्रीन लोशन, सनग्लास, कैप ,फेस मास्क, हैंड ग्लव्स, आदि स्किन सुरक्षित साधनों का का उपयोग किया जाना चाहिए। यू वी इंडेक्स का आंकड़ा क्योंकि अब 11 के खतरनाक स्तर पर है, ऐसे में यह स्किन की सुरक्षा के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए की जरूरी न हो तो दोपहर के वक्त घर से बाहर ही न निकलें।