CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Thursday, May 1   7:03:56

National Girl Child Day 2024: 24 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें इतिहास

National Girl Child Day 2024: भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। भारतीय समाज में लड़कियों के सामने आने वाली असमानता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा 2008 में इस उत्सव की शुरुआत की गई थी।

इस दिन विभिन्न कार्यक्रम मनाये जाते हैं। इनमें बेटी बचाओ, लिंग अनुपात और लड़कियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाने के बारे में जागरूकता अभियान शामिल हैं।

राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) का इतिहास

इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी इसलिए 24 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था कि एक महिला देश की प्रधानमंत्री बन गई थी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव था।

2019 में यह दिन ‘कड़वे कल के लिए लड़कियों को सशक्त बनाना’ थीम के साथ मनाया गया। इसका उद्देश्य देश में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के बारे में सार्वजनिक जागरूकता पैदा करना, लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाना और महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन विभिन्न राज्यों में बाल वधुओं को सम्मानित भी किया जाता है।