CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   9:44:20

यदि 50 साल तक दिखना चाहते हैं जवान, तो अपने खाने में करें इसका सेवन

यदि आप भी 50 साल की उम्र तक जवान दिखना चाहते हैं तो आप अपने डेली डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें। ब्रोकली फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के, आयरन और पोटेशियम सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जो त्वचा और शरीर को अंदर से जवान बनाए रखने में मदद करती है। रोजाना ब्रोकली खाना सेहत को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट और फाइबर से भरपूर ब्रोकली शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को पावर देने का काम करती है। इसे खाने से हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होता है क्योंकि यह रक्त के थक्के जमने से रोकती है। ब्रोकली में ऐसे तत्व होते हैं जो सूजन से भी छुटकारा दिलाते हैं। इसके साथ ही शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होने के खतरे को कम करने में मददगार होती है।

जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें ब्रोकली खानी चाहिए क्योंकि यह भूख को नियंत्रित करती है और वजन घटाने में मदद करती है। यदि आप अपने डेली रूटिन में ब्रोकली को शामिल करते हैं, तो यह शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करती है। एक शोध के मुताबिक उबली हुई ब्रोकली खाना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

ब्रोकली खाने के कई तरीके

ब्रोकली को आप सलाद के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रोकली डालकर आप इससे अपने बोरिंग सलाद को पोषक तत्वों से भरे। इसके लिए आप इसे पत्तेदार सब्जियां, चेरी टमाटर के साथ मिलाएं इसमें आप और भी एक्सॉटिक सब्जियां मिलकर टेस्टी बना सकते हैं।

सर्दियों में आप ब्रोकली का सूप भी बनाकर पी सकते हैं। ब्रोकली सूप सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप ब्रोकली में लहसुन और काली मिर्च जैसे मसाले मिलाकर भी स्वादिष्ट सूप का आनंद ले सकते हैं।

सूप और सलाद के अलावा आप ब्रोकली को अन्य सब्जियों के साथ भूनकर भी खा सकते हैं। आप ब्रोकली को टमाटर, शिमला मिर्च के साथ भूनकर इसमें सॉस डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।