साल का पहला दिन जापान में बड़ी समस्या लेकर आया है। जापान में आज दोपहर में जाए 7.4 की तीव्रता के भूकंप के साथ जापान की भूमि कांप गई है। जापान के अधिकारियों ने उत्तर-पश्चिम तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
मध्य जापान और उसके पश्चिमी तट पर आए शक्तिशाली भूकंप और सुनामी के बाद जापान में भारतीय दूतावास ने सोमवार को भारतीय नागरिकों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए। जापान में भारतीय दूतावास ने कहा, “दूतावास ने 1 जनवरी, 2024 को आए भूकंप और सुनामी के संबंध में किसी से भी संपर्क करने के लिए एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।”
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार JMA की ओर से निगाटा और टोयामा प्रांच के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
जापान सागर के सामने वाले तटों वाले सभी प्रान्तों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जापानी टीवी लोगों से तुरंत ऊंचे स्थानों पर भागने का आग्रह कर रहा है! यह गंभीर है। इशिकावा में 5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई जा रही है।

More Stories
दिल्ली में दिल दहला देने वाला अपराध मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार!
वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं का एक नया रूख…..
भारत का छुपा खजाना: वक्फ बोर्ड के पास रेलवे से भी ज्यादा जमीन, लेकिन क्यों नहीं हो रहा सही इस्तेमाल?