भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वे सरगुजा संभाग में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। यहां के बाद वे दुर्ग जिले के पाटन में आमसभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय रक्षामंत्री दिल्ली से प्लेन से ओपी जिंदल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से सरगुजा जिले के सीतापुर आएंगे। राजनाथ सिंह दोपहर 12.20 बजे सीतापुर के हाईस्कूल मैदान में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीतापुर से रवाना होकर राजनाथ सिंह दोपहर 2 बजे कोरिया जिले के भरतपुर-सोनहत विधानसभा अतंर्गत ग्राम सलगवां कला पहुंचेंगे और यहां भी सभा को संबोधित करेंगे।

More Stories
अगर आपको भी इन चीजों के लिए आए कॉल तो हो जाएं सावधान नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
संविधान पर संकट, बदलाव की दस्तक’ ; कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में राहुल गांधी की हुंकार
उम्र की दीवार या राजनीति का स्तंभ? मोदी की रिटायरमेंट की चर्चा में कितना दम…. जानिए पूरी हकीकत