CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 7   8:33:17

Bollywood में शादी के बाद ये सेलेब्स साथ मनाएंगे पहली दिवाली

वैसे तो दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए स्पेशल होती है, लेकिन इस साल की दिवाली कई बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बेहत खास होने वाली है। स्पेशली हमारे न्यूली मेरिड कपल्स के लिए जो इस साल ही शादी के खूबसूरत बंधन में बंधे हैं। इस त्योहार में वे पहली बार एक-दूसरे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का जिनकी शादी इस साल फरवरी में हुई थी। इस कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। वहीं ये कपल 12 नवंबर को शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाएगा।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी इसी साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। इस जोड़े ने अपनी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिन्हें उनके फेंस ने बहुत प्यार दिया। इस साल ये कपल पहली बार खास दिन को सेलीब्रेट करने जा रहे हैं।

केएल राहुल-अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी/अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल 23 जनवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे। ये शादी उनके करीबी दोस्तों और परिवारों के सदस्यों की मौजूदगी में की गई। इस साल ये कपल पहली बार दिवाली का त्योहार साथ में मनाने वाले हैं।

स्वरा भास्कर-फहद अहमद
इस साल फरवरी में स्वरा भास्कर ने अपने बॉयफ्रेंड फहद अहमद से शादी की थी। इस जोड़े ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं जिन्हें प्रशंसकों और करीबी लोगों से बहुत प्यार मिला। 2023 में वे पहली बार दिवाली साथ मनाने जा रहे हैं।

सोनाली सहगल-अशेष सजनानी
प्यार का पंचनामा अभिनेत्री सोनाली सहगल इस साल अपने पति और ससुराल वालों के साथ दिवाली मनाने वाली हैं। अत्रिनेत्री ने जून 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अशेष सजनानी के साथ शादी के बंधन में बंधी।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने पिछले साल दिसंबर महीने में सोहेल कथूरिया से शादी की थी। ये कपल भी 12 नवंबर को एक साथ अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

शिवालिका ओबेरॉय और अभिषेक पाठक
एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने भी इसी साल मशहूर बॉलीवुड प्रोड्यूसर कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक के साथ शादी की थी। इसके बाद अब ये कपल अपनी पहली दिवाली साथ सेलिब्रेट करेगा।

मानवी गगरू-वरुण कुमार
इसी साल फरवरी में मानवी गगरू ने वरुण कुमार के साथ शादी की थी। उनकी प्रेम कहानी एक कॉमन फ्रेंड के जरिए शुरू हुई थी। एक्ट्रेस ने वैलेंटाइन डे पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया था कि वह कुमार को डेट कर रही हैं। ये कपल भी इस साल अपनी पहली दिवाली मनाने जा रहा है।