कांग्रेस की दूसरी भारत जोड़ो यात्रा दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच हो सकती है। राहुल गांधी गुजरात से मेघालय तक यात्रा करेंगे। इस बार यात्रा सिर्फ पैदल नहीं होगी, कुछ दूरी वाहनों से भी तय की जाएगी।
राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू हुई थी। 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में इसका समापन हुआ था। 145 दिन चली इस यात्रा ने करीब 3570 किमी का सफर तय किया था।
इस यात्रा ने 14 राज्यों की सीमाओं को छुआ। इनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

More Stories
कर्ण पिशाचिनी साधना: चमत्कारी तंत्र-मंत्र का अनोखा रहस्य
बांदा से पेरिस तक किसान के बेटे ने दुनिया को दिखाई राह!
सोना छू रहा आसमान, चांदी भी दौड़ में शामिल ; कीमतों की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड