अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है।
CNN के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। इसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है।
हमलावर ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करके जाते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी 3 जगह रात करीब 8 बजे हुई, जब लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे।

More Stories
रूस ने यूक्रेन में जलाया भारतीय दवा गोदाम, क्या अब भारत अगला निशाना है?
तूफानी कहर के बाद अब लू का प्रहार! देश के 17 राज्यों में मौसम का तांडव, दिल्ली से लेकर बिहार तक जनजीवन प्रभावित
संपत्ति नहीं, सत्ता की लड़ाई है वक्फ कानून! बंगाल की गलियों में वक्फ की जंग….