CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 7   4:02:24

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा की दूसरी लिस्ट के बाद कांग्रेस ने जारी की पहली सूची

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची के बाद कांग्रेस ने भी अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 33 नामों की घोषणा की गई है। इससे पहले आज ही भाजपा ने भी अपनी दूसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इसमें 83 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है।

कांग्रेस ने आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सदरपुरा से, सचिन पायलट टोंक से, सीपी जोशी नाथद्वारा से, दिव्या मदेरणा ओसियां से, गोविंद सिंह डोटासरा लछमनगढ़ से, कृष्णा पूनिया सादुलपुर से चुनाव लड़ेंगी।

आपको बता दें कि इससे पहले आज ही राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरपाटन से चुनाव लड़ेंगी, सतीश पूनिया आमेर से, राजेंद्र राठौड़ तारानगर और ज्योति मिर्धा नागौर से चुनावी मैदान में उतरेंगी।