CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Sunday, April 20   8:25:25

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने देखा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी की विजिट करते हुए इसे समूचे देश का गौरव बताया।

बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी की विजिट पर पहुंची।यहाँ उन्होंने सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा देखकर काफी खुशी व्यक्त की। कंगना रनौत ने सरदार पटेल के एग्जीबिशन की भी विजिट करते हुए सरदार पटेल द्वारा स्वतंत्रता अभियान में भारत के एकत्रीकरण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी हासिल करते हुए इतिहास को नजदीक से जाना।

इस दौरान स्टैचू ऑफ यूनिटी के गाइड मित्र जुबिन गमीर ने एकता नगर के हो रहे विकास पर भी कंगना रनौत को अवगत कराया। इस मौके पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि लोह पुरुष सरदार पटेल की यह प्रतिमा पूरे देश का गौरव है।