अमेरिकी एयरक्राफ्ट मेकर कंपनी बोइंग ने भारतीय सेना के लिए 6 अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टर्स का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
बोइंग ने साल 2020 में इंडियन एयर फोर्स को AH-64E मॉडल के 22 अपाचे हेलिकॉप्टर डिलीवर किए थे। इसके बाद भारतीय सेना ने बोइंग कंपनी से छह अतिरिक्त हेलिकॉप्टर बनाने का समझौता किया। इसमें पहले अपाचे हेलिकॉप्टर का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। सभी हेलिकॉप्टर की डिलीवरी 2024 तक होनी है। इन हेलिकॉप्टर्स का निर्माण अमेरिका के एरिजोना में हो रहा है।
AH-64E में क्या है खास?
- AH-64E मॉडल दुनिया में सबसे एडवांस मल्टी काम्बैट हेलिकॉप्टर है।
- इस हेलीकॉप्टर में हाईक्वालिटी नाइट विजन सिस्टम फिट है। इससे दुश्मन की खोज अंधेरे में ढूंढकर भी की जा सकती है।
- यह मिसाइल से लैस है और एक मिनट के अंदर 128 लक्ष्यों पर निशाना साध सकता है।
- इसमें भारी मात्रा में हथियार ले जाने की क्षमता भी है।
- यह 280 किनी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भरी जा सकती है।

More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा