CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Thursday, April 17   3:54:36

रूस ने 47 साल बाद मून पर भेजा यान, चंद्रमा के साउथ पोल पर होगी ‘लूना-25’ की लैंडिंग

रूस ने अपने लूनर मिशन लूना-25 की लॉन्चिंग कर दी है। सन 1976 के बाद रूस ने अब मून पर यान भेजा है। इसे अमूर ओब्लास्ट के वोस्तोनी कॉस्मोड्रोम से लॉन्च किया गया है। यह जगह मॉस्को से करीब 5,550 किमी पूर्व में स्थित है।यान को सोयुज 2.1बी रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है। यह रॉकेट करीब 46.3 मीटर लंबा है। इसका व्यास (डायमीटर) 10.3 मीटर है। इसका वजन 313 टन है। चार स्टेज के इस रॉकेट ने लूना-25 लैंडर को धरती के बाहर एक गोलाकार ऑर्बिट में छोड़ दिया है।

रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के मुताबिक, लूना-25 चांद की ओर निकल गया है। यह 5 दिन तक चांद की तरफ बढ़ता रहेगा। इसके बाद यह उसकी ऑर्बिट में 7-10 दिन चक्कर लगाएगा। 21 या 22 अगस्त को यह उसकी सतह पर उतर सकता है।

रूस की योजना इसे चंद्रमा के साउथ पोल पर उतारने की है। चांद के इस पोल पर पानी मिलने की संभावना है। वहीं, भारत ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया है। यह 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा।