02-08-2023
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 4,001 मौजूदा विधायकों की कुल संपत्ति ₹54,545 करोड़ है। यह नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों- नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के 2023-24 के कुल सालाना बजट ₹49,103 करोड़ से ज्यादा है।
ADR और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 4001 विधायकों के चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के आधार पर ये रिपोर्ट पेश की है। इसके मुताबिक, विधायकों की औसत संपत्ति ₹13.63 करोड़ है। भाजपा के 1,356 विधायकों की औसत संपत्ति ₹11.97 करोड़, जबकि कांग्रेस के 719 विधायकों की औसत संपत्ति ₹21.97 करोड़ है।

More Stories
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति हमारी संवेदना: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने जताया दुख
पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत की आशंका ;आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोलियां
आतंक की छाया में पहलगाम ; खूबसूरत वादियों में गूंजीं गोलियां, राजस्थानी पर्यटक की मौत – 5 घायल