07-07-2023, Friday
ED ने बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा को बताया सिसोदिया का करीबी
पिछले साल अरोड़ा को CBI ने बनाया था सरकारी गवाह
दिल्ली की आबकारी नीति मामले में गुरुवार देर रात ED ने बिजनेसमैन दिनेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ED ने उन्हें दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया का करीबी बताया है। इसी मामले में CBI के केस में दिनेश अरोड़ा गवाह भी हैं। दरअसल, ED और CBI दोनों इस केस की जांच कर रही हैं।
ED की FIR के मुताबिक अरोड़ा ने एक्साइज पॉलिसी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। साथ ही वे AAP नेता विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहे थे। विजय नायर को ED ने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। दिनेश अरोड़ा दिल्ली के बड़े कारोबारी हैं और रेस्टोरेंट इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं।

More Stories
नवरात्रि में मीट शॉप बंद करने की मांग; आस्था बनाम आजीविका का मुद्दा
संसद में Raghav Chaddha का गरजता बयान: ‘टैक्स इंग्लैंड जैसा, सुविधाएं सोमालिया से भी बदतर!’
राहुल गांधी की ये फोटो क्यों हो रही वायरल? कौन है ये लड़की, जानिए पूरा सच!