CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   6:08:51

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की तैयारी

06-07-2023, Thursday

चंडीगढ़ में SAD कोर कमेटी की मीटिंग

केंद्र में सुखबीर या हरसिमरत बनेंगे मंत्री

पंजाब में करीब 2 साल बाद अकाली दल और भाजपा के बीच फ़िरसे गठबंधन हो सकता है। इसके पूरे आसार बने हुए हैं।सूत्रों के मुताबिक SAD प्रधान सुखबीर बादल और भाजपा हाईकमान के बीच चर्चा हो चुकी है। जिसमें लोकसभा और विधानसभा सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर भी सहमति बन चुकी है।
इस पर पार्टी की मंजूरी लेने के लिए सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई। आज उन्होंने जिला प्रधानों और विधानसभा क्षेत्र के इंचार्जों की मीटिंग भी बुलाई है।

गठबंधन हुआ तो फिर सुखबीर बादल या उनकी सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल में से कोई एक केंद्र की NDA सरकार में फिर मंत्री बनेगा।

हरसिमरत ने गठबंधन तोड़ने के कुछ दिन बाद केंद्र में फूड प्रोसेसिंग मंत्री का पद छोड़ दिया था। उनके ही पुराने मंत्रालय के साथ मंत्री बनने के ज्यादा चांसेज हैं।

सुखबीर केंद्र में शामिल हुए तो उन्हें कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। केंद्र सरकार में जल्द कैबिनेट फेरबदल के आसार हैं, उसी में यह फैसला भी हो सकता है।