24-06-2023, Saturday
हादसे में 3 की मौत,5 लोग घायल
नगर निगम ने बिल्डिंग को बताया था असुरक्षित
गुजरात के जामनगर स्थित साधन कॉलोनी में एक बिल्डिंग धराशायी हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जामनगर के म्यु कमिश्नर डीएन मोदी ने इस पर बताया कि गुजरात हाउसिंग बोर्ड ने बिल्डिंग को पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया था। यहां रहने वाले लोगों की भी चेतावनी दी गई थी। बिल्डिंग के मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है।जो तीन मंजिला बिल्डिंग हादसे का शिकार हुई हैं, उसमें छह फ्लैट हैं। हादसे के वक्त चार फ्लैट में कोई नहीं था। वहीं, दो फ्लैट में 8 लोग थे।
More Stories
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ;18 मजदूरों की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
गुजरात पर कितना कर्ज? विधानसभा में पेश हुई रिपोर्ट ने खोले आंकड़ों के राज
गुजरात में सफर हुआ महंगा: GSRTC ने बढ़ाया किराया, यात्रियों की जेब पर पड़ेगा असर!