CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:05:23

सन 2100 तक 75% पिघल जाएंगे हिमालय के ग्लेशियर

21-06-2023, Wednesday

8 देशों के 200 करोड़ लोगों को खतरा

गंगा समेत 12 नदियां संकट में

हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं। वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि 2100 आने तक हिमालय के 75 % ग्लेशियर पिघल कर खत्म हो जाएंगे। इससे हिमालय के नीचे वाले भू-भाग में रहने वाले 8 देशों के करीब 200 करोड़ लोगों को पानी की किल्लत और बाढ़ का खतरा होगा।इन देशों में भारत, पाकिस्तान, भूटान, अफगानिस्तान, चीन, म्यांमार, नेपाल और बांग्लादेश शामिल हैं।
काठमांडू के इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटिग्रेटेड माउंटेन डेवलेपमेंट (ICIMOD)ने इसकी जानकारी दी है। बताया है कि आने वाले दिनों में एवलांच की घटनाएं भी तेजी से बढ़ेंगी। अलजजीरा के मुताबिक ग्लेशियर पिघलने का असर उन लोगों पर होगा जिन्होंने ग्लोबल वॉर्मिंग की ही नहीं।