CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 12, 2024

आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

20-06-2023, Tuesday

अहमदाबाद में गृहमंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती

उड़ीशा के पुरी में सुबह 7 बजे से पूजा शुरू

आज देशभर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जा रही है। ओडिशा के पुरी में होने वाली रथयात्रा के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी रथयात्रा अहमदाबाद के जमालपुर में होती है। आज मंगलवार सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जमालपुर जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती की।
सुबह 4.30 बजे भगवान को खिचडी का भोग लगाया गया। 6.30 बजे भगवान की तीनों मूर्तियों को रथ में विराजमान किया गया। 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पहिंद विधि कर रथ यात्रा की शुरुआत करवाई।
वहीं, ओडि​​​​​​​शा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ तकरीबन ढाई से तीन किमी दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। जो कि उनकी मौसी का घर माना जाता है। इस रथयात्रा में तकरीबन 25 लाख लोग शामिल हुए है। इसे गुंडिचा यात्रा भी कहते हैं।