CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:07

केंद्र सरकार ने बदला नेहरू म्यूजियम का नाम

17-06-2023, Saturday

प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी रखा गया नया नाम

खड़गे बोले- यह केंद्र की तानाशाही

राजधानी दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदल दिया गया है। अब इसे प्राइम मिनिस्टर म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के नाम से जाना जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र के इस फैसले को तानाशाही बताया। उन्होंने कहा कि जिनका अपना इतिहास नहीं है, वे दूसरों के इतिहास को मिटाने पर उतारू हैं।

1929-30 में बनाया गया यह भवन पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक निवास था। नेहरू इस घर में करीब 16 साल रहे। 27 मई 1964 को उनके निधन के बाद सरकार ने यहां म्यूजियम बनाने का फैसला लिया। 14 नवंबर 1964 को उनकी 75वीं जयंती पर तत्कालीन राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का उद्घाटन किया।