CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 10, 2024

कांग्रेस दिल्ली-पंजाब छोड़े,हम MP-राजस्थान में नहीं लड़ेंगे : AAP

16-06-2023, Friday

2024 में विपक्ष साथ नहीं आया तो फिर शायद ही चुनाव हों : AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को एक ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पंजाब और दिल्ली में चुनाव न लड़े तो AAP भी मध्य प्रदेश और राजस्थान में चुनाव नहीं लड़ेगी।
AAP मंत्री ने कहा कि अगर सभी दल एकजुट नहीं हुए तो हो सकता है 2024 के बाद चुनाव ही न हो। भाजपा जिस तरह से विपक्ष को कुचलने में लगी है, साम-दाम दंड भेद और उन पर ED, CBI की छापेमारी हो रही है। इसकी पूरी संभावना है कि अगर मोदी 2024 में फिर पीएम बने तो संविधान ही बदल देंगे। वे डिक्लेयर कर देंगे कि मोदी जी जब तक जिंदा है वे ही देश के राजा बने रहेंगे।