CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:27:48

नेपाली शेरपा ने 26वीं बार फतह किया एवरेस्ट

15-05-2023, Monday

नेपाली शेरपा ने की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

नेपाली शेरपा ने 1998 से लगभग हर साल की चढ़ाई

नेपाल के पासंग दावा शेरपा ने 26वीं बार मांउट एवरेस्ट फतेह किया। इसके साथ ही उन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ाई के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पासंग 1998 में पहली बार 8,849 मीटर ऊंचे एवरेस्ट पर चढ़े थे। इसके बाद से वे लगभग हर साल दुनिया के सबसे ऊंचे शिखर को फतह कर रहे हैं।46 साल के पासंग ने दूसरे नेपाली शेरपा कामी रीता के रिकॉर्ड की बराबरी की। कीमा राती पिछली साल 26वीं बार एवरेस्ट पर चढ़े थे। वे इस साल भी एवरेस्ट पर चढ़ने की कोशिश करेंगे। सफल होने पर उनके नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।