CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:14

Twitter की जिम्मेदारी अब संभालेगी एक महिला

12-05-2023, Friday

एलन मस्क छोड़ेंगे ट्विटर के CEO का पद

मस्क होंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और CTO

ट्विटर की CEO ऐलन मस्क की बजाय अब एक महिला होंगी। एलन मस्क ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें ट्विटर का नया CEO मिल गया है। उन्होंने इसके लिए एक महिला को चुना है। वे अगले 6 हफ्तों में कंपनी से जुड़ जाएंगी।
हालांकि, मस्क ने उनका नाम नहीं बताया है। मस्क ने ट्वीट कर कहा कि वे खुद ट्विटर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर होंगे। मस्क लंबे समय से ट्विटर के लिए नए CEO की तलाश में थे।

उन्होंने पिछले साल दिसंबर में एक पोल के जरिए लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें CEO का पद छोड़ देना चाहिए। इस पोल पर 57.5% लोगों ने उन्हें पद छोड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद मस्क ने कहा था कि जैसे ही मुझे इस काम के लिए कोई मिल जाएगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा।