CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:27:44

नवीन पटनायक ने तीसरे मोर्चे का हिस्सा बनने से किया इनकार

12-05-2023, Friday

नवीन पटनायक ने तीसरे मोर्चे का हिस्सा बनने से किया इनकार

2024 में BJD पार्टी अकेले ही लड़ेगी चुनाव

नीतीश से मुलाकात को बताया शिष्टाचार भेंट

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तीसरे मोर्चा का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल (BJD) अकेले ही चुनाव लड़ेगी। हमेशा से उनकी यही योजना रही है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। इसके बाद से ओडिशा के CM के तीसरे मोर्चे में शामिल होने की अटकलें तेज हुई थीं। हालांकि उन्होंने नीतीश से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया।

नवीन पटनायक ने कहा- हमारी और नीतीश की दोस्ती जानी-पहचानी है और हम कई साल पहले सहयोगी थे। आज किसी भी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। पटनायक 10 मई को 4 दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे। यहां गुरुवार को उन्होंने PM मोदी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैंने PM से ओडिशा के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मैंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भुवनेश्वर से पुरी ट्रांसफर करने पर भी बात की।