CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:49

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की ताजपोशी आज

06-05-2023, Saturday

एलिजाबेथ की ताजपोशी के बाद 70 साल बाद हो रहा समारोह

चार्ल्स के ताजपोशी समारोह पर खर्च होंगे 1 हजार करोड़ रुपए

भारत के वाइस प्रेसिडेंट जगदीप धनखड़ भी होंगे शामिल

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की आज वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में ताजपोशी हो रही हैं। ब्रिटेन में 70 साल बाद इस समारोह का आयोजन हो रहा है। ब्रिटेन में इससे पहले 1953 में क्वीन एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। तब वो 27 साल की थीं। चार्ल्स की उम्र उस वक्त 4 साल थी। अब किंग चार्ल्स 74 साल के हैं।पिछले साल 8 सितंबर को क्वीन एलिजाबेथ का निधन हो गया था। तब वो 96 साल की थीं। उनकी मौत के बाद चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराज घोषित किया गया था। हालांकि उनकी ताजपोशी अब होगी। किंग चार्ल्स की ताजपोशी में £100 मिलियन पाउंड यानी करीब एक हजार करोड़ रुपए का खर्च आया है। ये पैसा ब्रिटेन के टैक्सपेयर्स की ही जेब से लिया गया है। इसमें रॉयल खजाने का इस्तेमाल नहीं हुआ है। इसे देखते हुए ब्रिटेन में कई लोग ताजपोशी समारोह का विरोध भी कर रहे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस समारोह में शामिल होंगे।