CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:55

BJP का पतन होता है तो खुशी होगी : ममता बनर्जी

05-05-2023, Friday

कर्नाटक में BJP को वोट न दें, भगवा पार्टी हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है

पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा कि अगर BJP का पतन कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ शुरू होता है तो उन्हें खुशी होगी। वे मालदा में TMC के आउटरिच प्रोग्राम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं। ममता ने कहा कि भगवा पार्टी अपने हितों के लिए हिंदू धर्म को बदनाम कर रही है।
ममता ने आगे कहा कि BJP जितनी जल्दी सत्ता से बाहर होगी, देश के लिए उतना ही अच्छा होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP को वोट न दें। अपनी पसंद की किसी भी पार्टी को वोट दें। मुझे खुशी होगी अगर BJP का पतन कर्नाटक से शुरू होता है।